खगड़िया में सोते समय 16 साल के किशोर को सांप ने डसा, मौत

खगड़िया जिला के अलौली ब्लॉक के बुढ़ौरा गांव में बुधवार देर रात को सांप काटने से 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई। मृत किशोर की पहचान बलवीर कुमार के रूप में हुई है, जो बुढ़ौरा गांव के रहने वाले दीपक मुखिया के बेटे थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात को बलवीर अपने घर में सो रहे थे तभी यह घटना घटी। गुरुवार सुबह जब परिवार के लोगों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तब पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।