Shocking : देश में एक दिन में आए 2000 भूकंप, दो हिस्सों में बंट रहा समंदर, वैज्ञानिकों को चिंता

Pooja Kanjani28 March 20242 min read73 viewsOpinions
Shocking : देश में एक दिन में आए 2000 भूकंप, दो हिस्सों में बंट रहा समंदर, वैज्ञानिकों को चिंता

2000 Earthquake In a Day : मार्च 2024 में समुद्र के अंदर हुई एक बड़ी हलचल ने वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। महीने की शुरुआत में कनाडा के समुद्र तट पर एक ही दिन में 2000 भूकंप आए थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये इस बात का संकेत है कि गहरे समुद्र में मैग्मा टूटने के चलते समुद्र दो हिस्सों में बंट सकता है और नई समुद्री परत बनने की संभावना है। भूकंप वैज्ञानिकों के लिए बेहद ही दिलचस्प हैं। इनके अध्ययन से वैज्ञानिकों के पास ये जानने का मौका होगा कि समुद्र का तल किस तरह से अलग होता है।

WhatsApp का करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका, हर SMS पर लगेंगे 2.3 रुपए, 1 जून से होगा लागू

कहां पर आया भूकंप और कितना खतरनाक?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भूकंप वैंकूवर द्वीप के तट से 240 किलोमीटर दूर एंडेवर साइट नामक जगह पर केंद्रित है। जुआन डे फूका रिज पर मौजूद इस जगह समुद्र तल दूर-दूर तक फैला हुआ है और यहां पर कई हाईड्रोथर्मल वेंट मौजूद हैं जहां से गर्म पानी की धाराएं निकलती रहती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप से लोगों को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि वे बहुत छोटे हैं। साथ ही यह क्षेत्र विनाशकारी भूकंप पैदा करने वाले सबडक्शन जोन से अलग है। सबडक्शन जोन उस क्षेत्र को कहते हैं, जहां एक टेक्टोनिक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे दबती रहती है। लाइव साइंस ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोध छात्र जो क्रॉस के हवाले से बताया कि महासागर के बीच में मौजूद इसकी चोटियां 5 से ज्यादा तीव्रता के भूकंप पैदा करने में सक्षम नहीं है।

हर घंटे 200 भूकंप

एंडेवर साइट पर समुद्र के अंदर प्रशांत प्लेट और जुआन डे फूका प्लेट अलग हो रही है। यहां समुद्र के अंदर होने वाली हलचल के अंदर पपड़ी पतली होती है जिससे मैग्मा ऊपर उठता है। जब मैग्मा अंदर से सतह पर पहुंचता है तो यह पानी के संपर्क में आने से ठंडा हो जाता है और इस तरह नई समुद्री परत का निर्माण होता है। क्रॉस के अनुसार, 2018 के बाद से यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से अधिक सक्रिय हो गया है। हालांकि, 6 मार्च को यह अचानक से बहुत तेज हो गया और प्रति घंटे कम से कम 200 छोटे भूकंपों ने समुद्र को हिला दिया। शोधकर्ताओं ने एक दिन में लगभग 1850 भूकंपों का पता लगाया।

Share:

Comments

Leave a comment