26 April 2024 Rashifal : आज का दिन मेष, कन्या और मीन राशि के लिए है संघर्ष से भरपूर, जानिए आज का राशिफल

Pooja Kanjani25 April 20243 min read73 viewsIndia
26 April 2024 Rashifal : आज का दिन मेष, कन्या और मीन राशि के लिए है संघर्ष से भरपूर, जानिए आज का राशिफल

26 April 2024 Rashifal : राशिफल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, राशिफल के आधार पर ही हम जीवन से जुडी समस्यों का समाधान प्राप्त कर सकते है, ऐसे में आइये जानते है 26 April 2024 Rashifal का राशिफल :

मेष: आज के दिन आप ऊंचे पायदान पर पहुंचेगें तथा बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित रहेंगें। प्रेम- प्रसंगों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी। यह समय मध्यम फलकारी है। हालांकि सफलता की राह में कई रोड़े आएंगे किन्तु आप उसमें अपने मुकाम तक डटे रहेंगे और सफलता की राह में आगे आ जाएंगे।

वृषभ: आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा । नौकरी में सफलता के योग बनने की संभावना हैं।  बिजनेस में कई सारी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती है जो आपको आने वाले समय के लिए तैयार रहना पड़ेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर होंगें।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मिथुन : किसी नए कार्य को करने की रूपरेखा बनेगी। कार्यस्थल पर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ सकती है। आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आप स्वयं को पहले से कहीं ज्यादा मुक्त व रिलेक्स महसूस करेंगे। व्यापार, नौकरी व पढ़ाई में शानदार सफलता से खुशी का अहसास होगा।

कर्क : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेम पड़ेगा । परिवार के सदस्यों के साथ बाहर जाने की योजना बनने के योग हैं।  बिजनेस में रुका हुआ काम पूर्ण होगा।

सिंह: आज का दिन  प्रसन्नता लेकर आएगा। नए वस्त्रों की खरीददारी करेंगे। । नया फर्नीचर भी ले सकते हैं या पुराने को नया लुक दे सकते हैं। रोमांस एक तरफ चरम पर रहेगा, वहीं दूसरी और पारिवारिका स्थिति कुछ तनावपूर्ण रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में नुकसान हो सकता है।

कन्या : आज के दिन दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बड़ेगी। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद समाप्त होकर आपसी समझ विलासित होगी। घर में वृद्धों एवं बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगें। भवन एवं भूमि का अनुबंध तथा प्रभाव भी इस संबंध में निर्णय शीघ्रता से करेंगे तो सफलता की प्राप्ति होगी।

तुला:  आज के दिन व्यापार व कारोबार में सुधार होता नजर आएगा, रुपयों की आवक होगी, आपका वर्चस्व व पराक्रम बढ़ेगा, अफसर व अधिकारी आपके काम से पूर्णतः संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों के कारण घर-परिवार में तनाव रहेगा। आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

वृश्चिक: आज के दिन अनियमित दिनचर्या के कारण सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। थोड़ा-सा संयम रखने को आवश्यकता होगी.घर-परिवार में तनाव, कलह का वातावरण रहेगा।

धनु:  आज के दिन आप किसी अन्य के कारण अस्पताल के चक्कर काटेंगे। समय व धन दोनों की बर्बादी संभव है। आपका काम में मन कम ही लगेगा। घर-परिवार में तनाव, कलह का वातावरण रहेगा। अपनी सूझबूझ में आप अपना कार्य निकालने में सक्षम रहेंगे। आपका कोई भी कार्य अटकेगा तो नहीं किन्तु उसके सफल होने में मेह मेहनत खूब लगेगी।

मकर : आज के दिन की शुरुआत ठीक नहीं है. संभलकर रहें। मन में आवेग व उथल-पुथल रहेंगी। कोई बात आपके मन में बार-बार आएगी। चापलूस व खुदगर्ज मित्रों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में भारी उथल-पुथल होगी।

कुंभ: आज के दिन एक्सीडेंट या चोट आदि का भय रहेगा। आपके काम में रुकावट आएगी। दूसरों के कार्य में टांग अड़ाने से भयान‌क परिणाम प्राप्त होगी। दूसरों को कीमती वस्तु आपके हाथ से गुम हो सकती है।

मीन: आज के दिन आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र या संबंधों में दुश्मनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आपकी नौकरी छूट सकती है। किसी बेहतर नौकरी की तलाश में आप इधर-उधर भटक सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग बेहतर करने में लगे रहेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment