भागलपुर: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, जिलाधिकारी ने तैयारियों को लेकर की बैठक

Lov Singh15 May 20261 min read67 views
भागलपुर: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, जिलाधिकारी ने तैयारियों को लेकर की बैठक

भागलपुर: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, जिलाधिकारी ने तैयारियों को लेकर की बैठक

भागलपुर, 15 मई 2026: जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने आज मीडिया संवाद के दौरान घोषणा की कि इस वर्ष श्रावणी मेला 30 जुलाई से प्रारंभ होगा। यह धार्मिक आयोजन 28 अगस्त 2026 तक चलेगा।

मेला के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आज जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला की तैयारियां तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया है। आगामी दिनों में मेला मार्ग, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत कार्ययोजना पर अमल किया जाएगा।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment