ट्रेन में 3rd AC Economy का बुकिंग हुआ चालू, जानिए कितना लग रहा हैं किराया. मिल रहा हैं 1st AC वला सुविधा

Hariom Mishra22 September 20222 min read57 viewsCity Local
ट्रेन में 3rd AC Economy का बुकिंग हुआ चालू, जानिए कितना लग रहा हैं किराया. मिल रहा हैं 1st AC वला सुविधा

बिहार के बांका – राजेंद्रनगर इंटरसिटी में अब यात्रियों को एसी-3 इकॉनामी क्लास की भी सुविधा मिलेगी। भागलपुर रेल खंड की यह पहली ऐसी ट्रेन होगी जिसमें यह सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा राजेंद्र नगर से 26 सितंबर और बांका से 27 सितंबर को शुरू हो जाएगी। इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

 

किराया जानिए

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सामान्य थ्री एसी की तुलना में इस क्लास में ज्यादा जगह रहती है। इसका किराया भी सामान्य थ्री एसी से आठ प्रतिशत कम 2012 होता है। हालांकि अभी बुकिंग में भागलपुर से राजेंद्र नगर का इसका किराया भी आईआरसीटीसी की (58) वेबसाइट पर थर्ड एसी के बराबर ही 505 रुपया ही बताया जा रहा है।

 

बुकिंग चालू. सुविधा जानिए

पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि थर्ड एसी इकॉनामी बोगी के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसमें 83 सीट होगी। यह कोच जनरल कोच को हटाकर लगाई जाएगी। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। थर्ड एसी बोगी में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को इसमें बर्थ मिल सकता है। इसमें सामान्य एसी-3 कोच के मुकाबले अधिक बर्थ भी होंगे।

मालूम हो कि बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी थ्री, एसी टू टायर के साथ-साथ एसी फर्स्ट क्लास की भी सुविधा उपलब्ध है।

 

एसी-3 इकोनॉमी की विशेषताएं एकदम 1st AC के जैसे

एसी 3 में 72 सीटें रहती हैं। इसमें 83 सीटें होंगी।

इसके प्रत्येक सीट के लिए एसी वेंट दिया गया है।

हर बर्थ के लिए अलग-अलग रीडिंग लाइट है।

कोच और वाशरूम में दिव्यांगों की इंट्री के लिए व्हील चेयर है।

साइड बर्थ की सीट पर भी स्नैक टेबल है।

मिडिल और अपर बर्थ तक पहुंचने के लिए एडवांस सीढ़ी है ऑटोमेटिक बॉश बेसिन है, जिसे पैर से दबाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

ऑटोमेटिक फायर डिटेक्शन सिस्टम है, आग लगने पर ट्रेन अपने आप रुक जाएगी

Share:

Comments

Leave a comment