भागलपुर में BIADA कर्मी का मिला शव, रहस्यमयी मौत से सनसनी

MyBhagalpur Team8 October 20261 min read0 viewsSad/Bad
भागलपुर में BIADA कर्मी का मिला शव, रहस्यमयी मौत से सनसनी

भागलपुर के जीरोमाइल क्षेत्र स्थित ज्योति विहार कॉलोनी के एक किराए के मकान में 54 वर्षीय व्यक्ति सुधीर रंजन बिसोई का संदिग्घ परिस्थितियों में शव मिला है। यह घटना गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 की सुबह सामने आई।

मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे सुधीर

मृतक सुधीर रंजन बिसोई मूल रूप से ओडिशा के ब्रह्मपुरा में मुक्तेश्वर मंदिर के पास राउला स्ट्रीट के रहने वाले थे। मौत के समय वह बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) में कार्यरत थे।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया गया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment