भागलपुर से बड़ी खबर: 64 साल की महिला अचानक लापता, परिवार परेशान

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के अंग्रेजी चिचरांव गांव की रहने वाली 64 वर्षीय सावित्री देवी 25 सितंबर से लापता बताई जा रही हैं। परिजनों के मुताबिक, रिश्तेदारों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
- सावित्री देवी 25 सितंबर से हैं लापता
- परिजनों ने अकबरनगर थाने में दिया लिखित आवेदन
- पुलिस मामले की जांच में जुटी है