शौकनाक हादसा: कुएं में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी

MyBhagalpur Team10 October 20261 min read0 viewsSad/Bad
शौकनाक हादसा: कुएं में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी

भागलपुर के कहलगांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहाँ जगन्नाथपुर मुसहरीज टोला के रहने वाले 65 वर्षीय नागेश्वर ऋषिदेव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार को दिन में करीब 1:00 बजे जब एक ग्रामीण कुएं पर पानी का मोटर चालू करने गया, तब उसने शव को तैरते हुए देखा। ग्रामीण ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव को बाहर निकाला

शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 आपातकालीन पुलिस सेवा को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला।

पुलिस जांच में जुटी

बुजुर्ग व्यक्ति कुएं में कैसे गिरे और उनकी मौत का असल कारण क्या था, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment