अहमदाबाद और मालदा टाउन के बीच नई स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद (गुजरात) और मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। उत्तर मध्य रेलवे ने इस सेवा के लिए विस्तृत समय सारणी और संचालन की जानकारी जारी कर दी है।
- अहमदाबाद-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन संख्या 09401 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी।
- मालदा टाउन-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन संख्या 09402 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी।
- ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 12 थर्ड एसी, 8 स्लीपर क्लास और 2 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।