भागलपुर के चंपानगर स्थित विषहरी स्थान में रविवार को अखिल भारतीय पान महासंघ की जिला बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और पान समाज को पूरी तरह से संगठित करना रहा। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
- विषहरी स्थान चंपानगर में जिला बैठक का आयोजन
- प्रदेश अध्यक्ष रामशकल दास और अन्य अतिथि रहे मौजूद
- ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ अतिथियों का भव्य स्वागत
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के
प्रदेश अध्यक्ष रामशकल दास,
कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तांती और
मीडिया प्रभारी ज्ञानु गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन
जिला अध्यक्ष संजीव राव द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रामशकल दास का कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने
ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के दौरान
नए सदस्यों को जोड़ने,
संगठन का दायरा बढ़ाने और समाज के कल्याण के लिए एकजुट होकर काम करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष संजीव राव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के हर वर्ग से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की।