बीजेपी और जेजेपी के बीच गठबंधन टूटा, मनोहर लाल का पूरे मंत्रिपरिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा

Pooja Kanjani12 March 20241 min read39 viewsIndia
बीजेपी और जेजेपी के बीच गठबंधन टूटा, मनोहर लाल का पूरे मंत्रिपरिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा

BJP, JJP, Haryana Politics, Political news :  हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और जेजेपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन टूट गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भाजपा की तरफ से नई सरकार का गठन किया जाएगा।

सोमवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में सीटों पर मतभेद होने के कारण गठबंधन टूट गया। बीजेपी और जेजेपी के बीच सहमति न होने के कारण मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्रिपरिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई , 17 ठिकानों पर छापेमारी, FIR दर्ज

इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव होगा। भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनाने की संभावना है। इसके अलावा, जेजेपी के भी करीब 7 विधायक भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने एक से दो सीटें मांगी थीं। मंगलवार को चंडीगढ़ में बीजेपी विधायकों के साथ बैठक होगी, और खट्टर फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment