आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली ट्रेनें घंटों लेट, त्योहारों पर यात्री बेहाल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।

Talat Praveen5 November 20262 min read0 viewsCity Local
आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली ट्रेनें घंटों लेट, त्योहारों पर यात्री बेहाल

दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के समय जब लोग अपने घरों को लौटने की खुशी में यात्रा कर रहे हैं, वहीं आनंद विहार से भागलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सफर मुसीबत बन गया है। पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन के अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन, खासकर भागलपुर-जमालपुर-किउल रेल खंड पर ट्रेनों के परिचालन में भारी देरी हो रही है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे की रनिंग स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक, इस रूट की तीन प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं। सबसे ज्यादा असर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12368 Down) पर देखा जा रहा है, जो करीब चार घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को सुबह 06:30 बजे जमालपुर जंक्शन पहुंचना था, लेकिन अब इसके सुबह 10:30 बजे के बाद पहुंचने की उम्मीद है।

स्पेशल ट्रेनें भी नहीं दे पा रहीं राहत

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

त्योहारों की भीड़ को देखते हुए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही हैं। आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (22406 Down) लगभग डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह 09:10 बजे जमालपुर पहुंचनी थी, लेकिन अब इसके सुबह 10:40 बजे तक पहुंचने का अनुमान है।

सबसे बुरा हाल स्पेशल फेयर एक्सप्रेस (04062 Down) का है, जिसे विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन के लिए चलाया गया था। यह ट्रेन पिछले एक हफ्ते से लगातार घंटों की देरी से चल रही है। जमालपुर जंक्शन के लिए इसका समय सुबह 11:02 बजे था, लेकिन यह ट्रेन सुबह 09:00 बजे केवल गया जंक्शन से रवाना हो पाई। रेलवे सूत्रों के अनुसार, अब यह ट्रेन दोपहर 02:00 बजे के बाद ही जमालपुर पहुंचेगी, यानी करीब तीन घंटे से ज्यादा की देरी।

ट्रेनों की इस अनियमितता और लंबी देरी के कारण यात्रियों और उनके परिवारों में काफी नाराजगी है, क्योंकि त्योहारों के समय समय पर घर पहुंचना सबके लिए जरूरी होता है।

Share:

Comments

Leave a comment