बथनाहा थाने के एएसआई मिथिलेश कुमार हुए प्रमोट, अब जोकीहाट में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

MyBhagalpur Team3 October 20261 min read0 viewsCity Local
बथनाहा थाने के एएसआई मिथिलेश कुमार हुए प्रमोट, अब जोकीहाट में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

अररिया के बथनाहा थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार को पदोन्नति मिलने पर शुक्रवार को विदाई दी गई। उन्हें सहायक अवर निरीक्षक से अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ ही उनका ट्रांसफर बथनाहा थाना से जोकीहाट थाना कर दिया गया है।

सम्मान समारोह का आयोजन

कोसी योग क्लब और सिविल सोसाइटी बथनाहा द्वारा थाना परिसर में एक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यों ने मिथिलेश कुमार को अंग वस्त्र, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी पदोन्नति पर खुशी जताई और उनकी नई भूमिका में सफल कर्तव्यों के निर्वहन तथा भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस समारोह में राकेश कुमार, सुरेंद्र यादव, शत्रुघ्न यादव, मदन दास, मयंक शेखर सिंह, विश्वनाथ पंडित, निर्मल पंडित, संतोष यादव, राजू मंडल, राजेश साह, मुकेश यादव, दीपक सिंह, ब्रजेश सिंह, विनोद श्रीवास्तव, सुनील साह, मोडनारायण ठाकुर, गिदेंद्र ठाकुर, रणजीत यादव और डॉ. शंभू कुमार सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान बथनाहा थानाध्यक्ष धनजी कुमार के साथ ही अवर निरीक्षक शिम्पी कुमारी, रूपपम कुमारी, मिथिलेश पासवान और विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment