एटीएम में धोखाधड़ी से कार्ड बदलकर 40 हजार निकाले

MyBhagalpur Team27 October 20261 min read0 viewsSad/Bad
एटीएम में धोखाधड़ी से कार्ड बदलकर 40 हजार निकाले

अररिया के फारबिसगंज में एटीएम केंद्र पर मदद के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के खाते से अवैध रूप से चालीस हजार रुपये से अधिक की निकासी कर ली गई है।

  • फारबिसगंज निवासी अरुण राय ने थानाध्यक्ष को आवेदन दिया
  • तीन अज्ञात युवकों पर एटीएम कार्ड बदलने का आरोप
  • एटीएम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

घटना की पूरी जानकारी

अररिया 27 अक्टूबर। फारबिसगंज निवासी अरुण राय ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर तीन अज्ञात युवकों के द्वारा एटीएम केन्द्र में घुसकर मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार से अधिक की राशि की अवैध रूप से निकासी कर लेने का आरोप लगाया है।

सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

एटीएम केन्द्र में लगे सीसीटीवी कैमरा में तीनों युवक के साथ मुख्य अज्ञात आरोपित की कारगुजारी कैद हो गई है। अपने आवेदन में पीड़ित अरुण राय ने बताया कि उसका बचत खाता एक्सिस बैंक में है और वह एक्सिस बैंक के एटीएम केंद्रस वह पैसे की निकासी के लिए गया था, इसी क्रम में तीन अज्ञात युवक आया और उनसे एटीएम कार्ड लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया और बदले में दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया।

दूसरे एटीएम से भी हुई निकासी

उक्त युवकों के द्वारा उसी एक्सिस बैंक के एटीएम से 40 हजार रूपये और बथनाहा एटीएम केन्द्र से सात सौ रूपये की अवैध निकासी कर ली। उन्होंने थानाध्यक्ष से अज्ञात युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment