अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मोदी टोला स्थित यामाहा शोरूम के सामने एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
42 वर्षीय घायल ऑटो चालक का नाम मोहम्मद अकबर है और वह भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के करोरी बाजार का रहने वाला है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अकबर को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायल मोहम्मद अकबर ने बताया कि वह यात्रियों को भागलपुर से अमरपुर लेकर आ रहा था। तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। इस मामले में
अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।