बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में खास सरकारी पूजा

MyBhagalpur Team30 September 20261 min read5 viewsCity Local
बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में खास सरकारी पूजा

भागलपुर के ऐतिहासिक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार सुबह वैदिक परंपरा के अनुसार एक विशेष सरकारी पूजा की गई। यह धार्मिक अनुष्ठान सुबह 5:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें भगवान महादेव को गंगा जल, सुगंधित फूलों, मौसमी फलों और पंचामृत से भव्य स्नान कराया गया। इस अनुष्ठान मेंमंदिर के महंत शिवनारायण गिरि की देखरेख रही। मुख्य पुजारी पंडित अभिषेक पांडे ने शास्त्रों के नियमों और पवित्रता के साथ पूजा संपन्न कराई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों और शंखनाद से भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर प्रबंधक बाल्मीकि सिंह ने व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका निभाई। सरकारी पूजा और भव्य आरती के बाद मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए खोल दिए गए। सुबह से कतारों में खड़े सैकड़ों भक्त अंदर पहुंचे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव, बोल बम और बाबा बूढ़ानाथ की जय के नारे गूंज उठे। भक्तों ने परिवार की शांति, सुख और समृद्धि के लिए जलाभिषेक किया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment