शाम-ए-खास: भागलपुर में बाबा गणिनाथ महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

MyBhagalpur Team12 September 20262 min read13 viewsCity Local
शाम-ए-खास: भागलपुर में बाबा गणिनाथ महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड के मधुरवापुर बाजार में शनिवार को बाबा गणिनाथ महोत्सव के मौके पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत साईं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से हुई, जिसमें साहू समाज के साथ-साथ आसपास के विभिन्न गांवों के लोग और कई सामाजिक समूहों के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शानदार प्रस्तुतियां, पारंपरिक ढोल की थाप और कई कलात्मक झांकियां देखने को मिलीं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झांकी की अध्यक्षता कर रहे अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि साहू समाज और अन्य स्थानीय लोगों द्वारा हर साल की परंपरा के अनुसार बाबा गणिनाथ गोविंद महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर साईं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सजाया गया था और कार्यक्रम में शामिल लोगों की सुरक्षा के लिए भवानीपुर पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा।

पूरे दिन हुए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

दिन की शुरुआत सुबह 7:00 बजे शोभायात्रा के साथ हुई, जिसके बाद सुबह 9:00 बजे पूजा-पाठ, गीत और संगीत का कार्यक्रम हुआ। दोपहर 12:00 बजे प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 4:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और अतिथियों के भाषण हुए, उसके बाद शाम 6:00 बजे संध्या आरती और कलाकार मिथुन महुआ तथा महिला कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। रात 8:00 बजे एक बार फिर सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया।

बाबा गणिनाथ सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन

बाबा गणिनाथ सेवा ट्रस्ट नारायणपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों ने पहुंचकर बाबा गणिनाथ गोविंद की पूजा-अर्चना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार उर्फ ​​बबलू गुप्ता, अजय गुप्ता, संजीत गुप्ता, नंदन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजीव गुप्ता, पंकज गुप्ता, शशि सुमन गुप्ता, महेंद्र साह, संजय रंजन, साजन साह, राजा साह, गोपाल मिश्रा बैरागी, मनोज मिश्रा, अविनाश कुमार, यश राज, आकाश कुमार गुप्ता, सोनू, नीतीश, रिशु और सुमन का अहम योगदान रहा।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment