बांका: रिश्वत लेते पकड़े गए रिटायर्ड जेई और क्लर्क, कोर्ट ने भेजा जेल

MyBhagalpur Team5 August 20261 min read103 viewsCity Local
बांका: रिश्वत लेते पकड़े गए रिटायर्ड जेई और क्लर्क, कोर्ट ने भेजा जेल

बांका जिला कार्यालय में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त कनीय अभियंता (जेई) ओमप्रकाश मंडल और क्लर्क जागेश्वर मंडल को मंगलवार को विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया गया। ये दोनों आरोपी 3 अगस्त को 1.26 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे।

विशेष निगरानी न्यायाधीश दीपक कुमार के अवकाश पर होने के कारण, दोनों आरोपियों को अष्टम जिला सत्र न्यायाधीश संजय प्रिया की अदालत में पेश किया गया। वहां निगरानी के विशेष लोक अभियोजक राघवन चौधरी ने रिश्वत की रकम की गिनती और अन्य जरूरी दस्तावेजी कागजात की प्रक्रिया पूरी कराई।

सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब निगरानी थाने में बांका जिले के धोरैया फुटक निवासी संवेदक अवध किशोर कुमार ने केस दर्ज कराया था।

Share:

Comments

Leave a comment