बटेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सावन की पहली सोमवारी पर 70 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read26 viewsCity Local
बटेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सावन की पहली सोमवारी पर 70 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर सावन की पहली सोमवारी को भारी भीड़ देखी गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच बिहार और झारखंड के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा बटेश्वरनाथ धाम पहुंचे। प्रधान पुजारी चंद्रशेखर झा के अनुसार, सुबह 3 बजे से ही कतारें लग गई थीं और कुल 70 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था थी और महिलाओं व पुरुषों के लिए प्रसाद व जल चढ़ाने के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।

कहलगांव के चारों धाम गंगा घाट से कांवरियों के जत्थे बाबा वासुकीनाथ, जागेश्वर नाथ, एनटीपीसी शिवगिरि मंदिर, सदानंदपुर बैसा के बटेश्वरनाथ, पीरपैंती अमर के मनोकामना रिफातपुर के जंगली नाथ और मिर्जाचौकी के महादेववन समेत सीमा क्षेत्र के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में जल लेकर रवाना हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजक मंडल द्वारा चिकित्सा शिविर, पेयजल, शरबत, चाय, भोजन और प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालु रविन्द्र कुमार ने प्रशासन की व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ आकर उन्हें मानसिक शांति मिली।

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि घाटों पर बैरिकेडिंग की गई थी और एसटीएफ, गीताकोर व आपदा मित्रों की तैनाती की गई थी। प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद थे, जबकि थानाध्यक्ष उमाशंकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नियंत्रण कक्ष से पूरी निगरानी कर रहे थे। इसके साथ ही, बनारस की तर्ज पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा प्रतिदिन शाम को गंगा महाआरती की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment