BCI का बड़ा फैसला: अब 20 साल पुरानी लॉ डिग्री भी NAD पर होगी अपलोड, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी विश्वविद्यालयों को पिछले 20 वर्षों की लॉ डिग्री NAD पर अपलोड करने का आदेश दिया है। जानें पूरी प्रक्रिया।

Hariom Mishra28 November 20262 min read0 viewsIndia
BCI का बड़ा फैसला: अब 20 साल पुरानी लॉ डिग्री भी NAD पर होगी अपलोड, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने देश भर के विश्वविद्यालयों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। अब सभी विश्वविद्यालयों को पिछले 20 वर्षों में जारी की गई लॉ डिग्री को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (NAD) पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, यदि इससे भी पुरानी डिग्रियां उपलब्ध हैं, तो उन्हें भी इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डालना होगा। बीसीआई के इस कदम का मुख्य उद्देश्य डिग्री सत्यापन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और फर्जी प्रमाणपत्रों पर रोक लगाना है।

बीसीआई ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक सख्त समय सीमा तय की है। विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अगले 15 दिनों के भीतर अपनी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट सौंपें। इसके बाद 30 दिनों के भीतर एक विस्तृत कार्य योजना (वर्क प्लान) पेश करनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सबसे पुराने बैचों की डिग्रियां अपलोड करने का काम 90 दिनों के भीतर शुरू करना होगा। साथ ही, हर महीने की सात तारीख तक प्रगति रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा।

कॉलेजों की मान्यता के लिए अब फिजिकल इंस्पेक्शन जरूरी

केवल डिग्री अपलोड ही नहीं, बल्कि बीCI ने लॉ कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया को भी और सख्त कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कॉलेजों की मान्यता, नए कोर्स शुरू करने, सेक्शन बढ़ाने या सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए अब भौतिक निरीक्षण (Physical Inspection) अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि जिन संस्थानों को पहले से मान्यता मिली हुई है, उन्हें भी छूट नहीं मिलेगी; बिना नए निरीक्षण के किसी भी संस्थान की मान्यता का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान कॉलेज के बुनियादी ढांचे, पूर्णकालिक फैकल्टी, क्लासरूम की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की गहन जांच की जाएगी।

NAD सिस्टम से अब छात्रों और नियोक्ताओं के लिए सत्यापन करना बेहद आसान हो जाएगा। जब कोई डिग्री NAD पर अपलोड होगी, तो वह विश्वविद्यालय के आधिकारिक डेटाबेस से सीधे मैच होगी और 'वेरिफाइड' स्टेटस दिखाएगी। इन डिजिटल डिग्रियों में क्यूआर कोड और डिजिटल सिग्नेचर होंगे, जिन्हें स्कैन करते ही उनकी असलियत का पता चल जाएगा। इससे छात्रों को भर्ती या इंटरव्यू के समय अपने रिकॉर्ड पेश करने में आसानी होगी और उनकी डिग्रियां सुरक्षित रूप से ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment