खुशखबरी: भागलपुर और अहमदाबाद के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान

भारतीय रेलवे ने भागलपुर और अहमदाबाद के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह सेवा पहले से चलने वाली अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल (ट्रेन नंबर 09447/09448) की जगह पर शुरू की गई है, जिसे अब नियमित करके भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19423/19424) बना दिया गया है। ट्रेन नंबर 19423 26 अगस्त 2026 से हर बुधवार को अहमदाबाद से चलना शुरू होगी। यह ट्रेन शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से खुलेगी। गुरुवार को रात 9:13 बजे डीडीयू, रात 10:30 बजे बक्सर, रात 11:15 बजे आरा और रात 11:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। शुक्रवार को यह रात 12:43 बजे पटना जंक्शन, रात 1:25 बजे बख्तियारपुर, रात 2:08 बजे मोकामा और सुबह 3:30 बजे किउल पहुंचेगी। अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज में रुकने के बाद, यह ट्रेन सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।