खुशखबरी! भागलपुर से अहमदाबाद अमृत भारत ट्रेन 28 अगस्त से होगी शुरू

MyBhagalpur Team21 August 20261 min read32 viewsTravel
खुशखबरी! भागलपुर से अहमदाबाद अमृत भारत ट्रेन 28 अगस्त से होगी शुरू

भागलपुर के लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। भागलपुर से अहमदाबाद को जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त को चलना शुरू होगी। ट्रेन नंबर 19424 के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा अभी चालू है।

  • ट्रेन भागलपुर से चलकर जमालपुर, अभयपुर और किउल होते हुए पटना पहुंचेगी।
  • इसके बाद यह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, कोटा, रतलाम और गोधरा से होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन उन छात्रों, कामगारों, व्यापारियों और यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद है जो पहले कोटा जाने वाली ट्रेनों के लिए पटना जाते थे।

किराया सूची

अभयपुर से स्लीपर क्लास का किराया तय कर दिया गया है। पटना के लिए 170 रुपये, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए 275 रुपये, कोटा के लिए 685 रुपये, रतलाम के लिए 780 रुपये, गोधरा के लिए 840 रुपये और अहमदाबाद के लिए 900 रुपये किराया रखा गया है।

किसकी कोशिशों से मिली ट्रेन

इस ट्रेन की शुरुआत पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार की लंबी कोशिशों के बाद हुई है। आशुतोष कुमार ने बताया कि यह सेवा उनकी मांग और केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रयासों से मिली है। आशुतोष कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह का इस नई कनेक्टिविटी के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी जिससे रोजगार, शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और कोटा पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों को बहुत राहत मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment