अमृत भारत एक्सप्रेस की धमाकेदार शुरुआत, देखिये कैसे तोड़े सारे रिकॉर्ड

MyBhagalpur Team25 August 20261 min read73 viewsTravel
अमृत भारत एक्सप्रेस की धमाकेदार शुरुआत, देखिये कैसे तोड़े सारे रिकॉर्ड

भागलपुर और अहमदाबाद के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19424) को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 28 अगस्त को अपनी पहली यात्रा शुरू करने वाली इस ट्रेन ने वंदे भारत एक्सप्रेस से भी ज्यादा शुरुआती मांग हासिल की है।

  • 20 अगस्त को टिकट बुकिंग शुरू होने के चार दिन के भीतर ही ट्रेन पूरी तरह भर गई।
  • 23 अगस्त तक सभी उपलब्ध सीटें बुक हो चुकी थीं और आगे के टिकट वेटिंग लिस्ट में चले गए।
  • 28 अगस्त की पहली यात्रा के लिए कोई भी कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं बचा है।
  • 4 सितंबर को भागलपुर से जाने वाली ट्रेन के लिए वेटिंग लिस्ट 82 तक पहुंच गई है।
  • यह ट्रेन हर बुधवार को अहमदाबाद से और हर शुक्रवार को भागलपुर से खुलेगी।

कोटा के छात्रों के लिए बड़ी राहत

इस भारी मांग का मुख्य कारण इस ट्रेन का कोटा जंक्शन पर ठहराव होना है। इससे भागलपुर और आसपास के जिलों के उन छात्रों को बहुत मदद मिलेगी जो कोटा में रहकर इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। पहले कोटा जाने के लिए केवल अंग एक्सप्रेस (भागलपुर-बेंगलुरु) ही एकमात्र विकल्प था, लेकिन उसमें कंफर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल होता था।

ट्रेन की कोच संरचना और विशेषताएं

एसी कोच न होने के बावजूद अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह बुक हो चुकी है। इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं जिनमें 11 स्लीपर कोच, 8 जनरल कोच, 1 पैंट्री कार और 2 एसएलआरडी (सीटिंग कम लगेज रेक) कोच शामिल हैं। यह नॉन-एसी 'पुश-पुल' ट्रेन अपनी आधिकारिक शुरुआत से पहले ही भारतीय रेलवे के लिए बुकिंग के नए रिकॉर्ड बना चुकी है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment