बड़ी खुशखबरी: भागलपुर से अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है, जो दक्षिण बिहार के भागलपुर और गुजरात के अहमदाबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इस ट्रेन की पहली यात्रा 26 अगस्त को अहमदाबाद से शुरू होगी।
मुख्य बातें:
- भागलपुर और अहमदाबाद के बीच सीधी रेल सेवा।
- हफ्ते में एक बार चलेगी यह ट्रेन।
- 26 अगस्त से शुरू होगी पहली यात्रा।
ट्रेन का नंबर और समय
अहमदाबाद से भागलपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 19423 है और भागलपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का नंबर 19424 है। यह सेवा साप्ताहिक होगी। ट्रेन नंबर 19423 हर बुधवार को अहमदाबाद से रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 19424 हर शुक्रवार को भागलपुर से रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 19423 बुधवार को शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से चलेगी और शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 19424 शुक्रवार शाम 4:45 बजे भागलपुर से चलकर रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन अपने रास्ते में आनंद, छायपुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी।
दूरी, समय और रफ्तार
यह ट्रेन कुल 1,976 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अहमदाबाद से भागलपुर तक की यात्रा में 36 घंटे 10 मिनट और वापसी की यात्रा में 36 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा। ट्रेन की औसत रफ्तार लगभग 54.5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस अहमदाबाद में और सेकेंडरी मेंटेनेंस भागलपुर में किया जाएगा।
कोचों की जानकारी
इस ट्रेन में 22 कोच वाला LHB रेक होगा। इसमें 11 सेकंड क्लास स्लीपर कोच (LWSCNPP), आठ जनरल या सेकंड क्लास कोच (LWSPP), एक पेंट्री कार (LWCBPP) और दो गार्ड/दिव्यांगजन-सह-लगेज वैन (LSLRDPP) शामिल होंगे।