भागलपुर में 25 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल

MyBhagalpur Team17 October 20262 min read0 viewsCity Local
भागलपुर में 25 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल

भागलपुर जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से राष्ट्रीय इंटर-डिस्टिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 25 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से सैंडिस कंपाउंड में शुरू होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में 14 से 16 नवंबर के बीच तय किया गया है। संघ के सचिव नजर आलम के अनुसार, इस ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के पास भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) का यूआईडी कार्ड होना जरूरी है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र सीमा तय की गई है। अंडर-14 वर्ग के लिए खिलाड़ियों का जन्म 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच होना चाहिए। अंडर-16 वर्ग के लिए खिलाड़ियों का जन्म 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच होना जरूरी है।

अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं

अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले: ग्रुप ए में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद; ग्रुप बी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, बॉल थ्रो; और ग्रुप सी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, 600 मीटर दौड़ शामिल हैं। अंडर-16 वर्ग के मुकाबलों में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और पेंटाथलान शामिल हैं। चुने गए खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयन प्रक्रिया को लेकर हुई बैठक

खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर चयन प्रक्रिया पर चर्चा के लिए जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड. हसन की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी। इसमें यह तय किया गया कि खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस बैठक में प्रमोद मंडल, जितेंद्र मणि राकेश, एम.ए. परवेज, अकरम अली, राजा कुमार, अबू जुलाब, मुराद, फारूक आजम, शहजाद अंजूम, कुंदन कुमार, सौरव कुमार, शाहिद हुसैन, शिशुपाल भारती, स्नेहा मरांडी, किरण कुमारी, कादिर, प्रबल सिंह, नीरज राय और प्रवीण झा सहित कई लोग मौजूद रहे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment