अनोखा खतरा: बेली ब्रिज और जहाज पर अफवाह फैलाने पर होगी सीधी जेल

MyBhagalpur Team3 October 20262 min read0 viewsCity Local
अनोखा खतरा: बेली ब्रिज और जहाज पर अफवाह फैलाने पर होगी सीधी जेल

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू किए गए बेली ब्रिज और जहाज परिचालन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है।

  • सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट कर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
  • रील और सेल्फी के लिए जहाज पर भीड़ लगाने वालों के खिलाफ कानूनी तैयारी
  • भागलपुर पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार रख रही है ऐसे तत्वों पर नजर
  • जहाज सेवा आम जनता की सुविधा और आवश्यक आवागमन के लिए है

डीएम अलंकृता पांडेय का बयान

डीएम अलंकृता पांडेय ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जहाज सेवा की शुरुआत जिलावासियों की सहूलियत और आवश्यक यात्रा के लिए की गई है। लेकिन देखने में आ रहा है कि कुछ लोग बिना किसी काम के, सिर्फ मनोरंजन, रील बनाने या सेल्फी लेने के उद्देश्य से जहाज पर सफर कर रहे हैं। इससे जरूरतमंद यात्रियों को परेशानी हो रही है और सुरक्षा का खतरा भी बढ़ता है। लोग जहाज पर बेवजह सफर करने से बचें और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें।

एसएसपी प्रमोद कुमार की चेतावनी

वहीं एसएसपी प्रमोद कुमार ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बेली ब्रिज और जहाज परिचालन को लेकर कुछ असामाजिक तत्व भ्रामक और गलत जानकारियां फैला रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच अनावश्यक डर या भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। हमारी सोशल मीडिया टीम हर ऐसे अकाउंट पर नजर रख रही है। अफवाह फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन कर जहाज पर हुड़दंग या रील्स बनाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की आम जनता से अपील

प्रशासन की आम जनता से अपील किया है कि अगर बेहद जरूरी न हो, तो जहाज पर केवल घूमने के उद्देश्य से न चढ़ें। सफर के दौरान लाइफ जैकेट और प्रशासन द्वारा तय गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी अपुष्ट वीडियो या संदेश को बिना जांचे आगे शेयर न करें।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment