भागलपुर के बियाडा घाट पर सुधरे इंतजाम, जीविका दीदी की रसोई में अब लिट्टी-सब्जी भी

भागलपुर के बियाडा जहाज घाट परजहाज के संचालन और डॉकिंग को बेहतर बनाने के लिएबुनियादी ढांचे में सुधार किए गए हैं। सोमवार को जेट्टी नंबर 1 पर जहाज की डॉकिंग के दौरान आई तकनीकी परेशानी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और ऑपरेटरों ने तुरंत कार्रवाई की। सोमवार देर रात तक जेट्टी नंबर 1 का विस्तार पूरा कर लिया गया, जिससे मंगलवार सुबह से जहाज को लगाने का काम आसानी से होने लगा। एमवी राजेंद्र प्रसाद संचालन टीम के सदस्य विक्रांत कुमार ने घोषणा की किघाट के पूर्वी छोर पर एक नई जेट्टी का निर्माणवर्तमान में चल रहा है। इस जगह को गंगा की अधिक गहराई के कारण चुना गया है, जिससे बड़े जहाजों को संभालना आसान होगा और यात्रियों व ऑपरेटरों दोनों के लिए सुविधा बढ़ेगी। इन सुधारों के बावजूद,हाइड्रोलिक फेल होने के कारणएमवी राजेंद्र प्रसाद मंगलवार को बंद रहा।