सोमवार को भागलपुर, देवरिया के मेला मैदान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए रखी गई थी। इसमें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों स्थानीय युवा नम आंखों से पहुंचे।
श्रद्धांजलि सभा के बाद मेला मैदान से एक खिलाड़ी इमरान के घर तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान पूरा इलाका 'नित्या भैया अमर रहें', 'निकेत भैया अमर रहें' और 'इरफान भैया अमर रहें' के नारों से गूंज उठा। प्रतिभागियों ने अपने साथी खिलाड़ियों की मौत पर गहरा दुख जताया। आसपास के कई गांवों के युवा इस जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने हाथ में मोमबत्तियां ले रखी थीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इन चार खिलाड़ियों की अचानक हुई मौत से परिवारों, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों में गहरा सदमा है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मृत खिलाड़ियों की यादों को हमेशा जिंदा रखने की बात दोहराई। इस श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च में हजारों युवाओं के साथ कई प्रमुख स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इनमें पवन भागलपुरीया, शिवम चौधरी, जगत जायसवाल, मणि यादव, उदय प्रताप, प्रशांत सिंह, महेंद्र यादव और संतोष प्रमुख रूप से मौजूद रहे।