भागलपुर में सिटी एसपी अतुलश झा ने किया वीकली पुलिस परेड का निरीक्षण

MyBhagalpur Team8 September 20261 min read19 viewsCity Local
भागलपुर में सिटी एसपी अतुलश झा ने किया वीकली पुलिस परेड का निरीक्षण

मंगलवार 8 सितंबर 2026 को भागलपुर पुलिस लाइन में साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस परेड का निरीक्षण भागलपुर के सिटी एसपी अतुलश झा ने किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की अनुशासन, शारीरिक दक्षता और परेड की गुणवत्ता की जांच की। परेड के बाद उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने काम में पूरी चौकसी और तत्परता बरतने पर खास जोर दिया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment