नगर निगम विभागीय निर्देश के अनुसार सफाई के लिए यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी तो कर रहा है लेकिन सफाई की स्थिति नहीं सुधर रही है। अब भागलपुर के हर घर से सफ़ाई शुल्क लोगों को देना पड़ेगा. जगह-जगह सड़कों पर कूड़े का अंबार दिख रहा है। अब वार्डों में सफाई संसाधन भी बढ़ा दिये गए हैं। मैनपावर की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके सफाई की गुणवत्ता खराब है। डोर टू डोर कूड़े का उठाव अब भी नहीं हो रहा है।

 

कृषि कार्यालय परिसर के बगल से तिलकामांझी हटिया रोड जाने वाली सड़क पर लगभग 30 फीट तक सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा है। गोला घाट मोड़ पर टीएनबी कॉलेजिएट के सामने रखे कूड़ेदान के बाहर सड़क पर कूड़ा पसरा हुआ है। स्टेशन चौक पर लोहिया पुल के पास भी 31 दिसंबर की रात को कूड़े का ढेर लगा देखा गया। वहीं डिक्शन रोड की स्थिति तो और खराब है। कूड़े के ढेर के कारण इस सड़क पर वाहनों के चलने की जगह नहीं बची है।

 

यहां भी कूड़े का ढेर लगा है। सफाई की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। कॉम्पैक्टर, हाईवा, ट्रैक्टर, ऑटो टीपर, हाथ ठेला सभी संसाधन पूरे हैं। इसके बाद भी सफाई की स्थिति नहीं सुधर रही है। इस बाबत मेयर सीमा साहा ने भी पिछले साप्ताह स्वास्थ्य शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव से पूरे संसाधनों की जानकारी ली थी और सफाई व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया था। इधर नगर निगम सूखा गीला कूड़ा अलग करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए लगातार प्रशिक्षण दिलाये जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

ये महिलाएं मोहल्लों में जाएंगी और लोगों को सूखा एवं गीला कूड़ा अलग करने के लिए जागरूक करेंगी। सिटी मैनेजर रवीश चन्द्र वर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है। आने वाले एक महीने में काफी बदलाव दिखेगा। इसके लिए कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। पहले कुछ संसाधनों की कमी थी। अब संसाधनों की स्थिति ठीक है

Leave a comment