बिहार के भागलपुर के रहने वाले सिपाही ने किशनगंज में की खुदकुशी

बिहार के किशनगंज सदर थाना परिसर के पुलिस बैरक में डायल 112 आपातकालीन सेवा में तैनात 32 वर्षीय पुलिस सिपाही समीर कुमार ने रविवार सुबह आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह 8:00 बजे से 8:15 बजे के बीच हुई। मृतक सिपाही मूल रूप से भागलपुर जिले का रहने वाला था। सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी बैरक में पहुंचे और सिपाही को सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने कुमार की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया।