भागलपुर से देवघर और राँची के लिए सरकारी बस सेवा. मात्र 220 रुपए में हो जाएगा सफ़र पुरा

Hariom Mishra18 September 20221 min read81 viewsCity Deals
भागलपुर से देवघर और राँची के लिए सरकारी बस सेवा. मात्र 220 रुपए में हो जाएगा सफ़र पुरा

भागलपुर से देवघर और राँची के लिए शुरू होने जा रहा हैं दैनिक सरकारी बस सेवा. फ़ायदा आम नागरिकों को सस्ता किराया और दैनिक सेवा के रूप में मिलेगा.

 

भागलपुर देवघर राँची बस सेवा

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर प्रमंडल को रांची और देवघर के बीच बसों का परिचालन करने के लिए मंगलवार तक परमिट मिल जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने रांची और देवघर के लिए बसों का परिचालन करने के लिए परमिट निर्गत कर दिया है।

भागलपुर से राँची तक का सफ़र होगा आसान

मंगलवार को पथ परिवहन निगम भागलपुर के कर्मी परमिट पर काउंटर साइन कराने के लिए रांची जाएंगे। झारखंड राज्य पथ परिवहन निगम का परमिट पर काउंटर साइन होने के बाद भागलपुर से देवघर और रांची के लिए बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

 

कितना होगा किराया.

  • भागलपुर से देवघर का किराया 220 से 350 रुपए के बीच होगा और 3 घंटे तक का समय यात्रा में लगेगा
  • भागलपुर से राँची का किराया 550 से लेकर 800 रुपए के बीच होगा और 12 घंटे में तक समय यात्रा में लगेगा
Share:

Comments

Leave a comment