भागलपुर: डीजे संचालक दुर्गेश की हत्या का खुलासा, पैसों के विवाद में दोस्तों ने ही ली जान

भागलपुर पुलिस ने डीजे संचालक दुर्गेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई। पैसों के विवाद में दोस्तों ने ही शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

Puja Singh6 November 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर: डीजे संचालक दुर्गेश की हत्या का खुलासा, पैसों के विवाद में दोस्तों ने ही ली जान

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दुर्गेश कुमार हत्याकांड खुलासा पुलिस ने कर लिया है। 18 वर्षीय डीजे संचालक दुर्गेश की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही दोस्तों ने की थी। यह पूरी वारदात महज पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते अंजाम दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान मामले की पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले दुर्गेश को बहला-फुसलाकर उसके घर से बाहर बुलाया। इसके बाद साजिश के तहत उसे शराब पिलाई गई। जब दुर्गेश नशे की हालत में पूरी तरह बेसुध हो गया, तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर उसकी जान ले ली।

साक्ष्य मिटाने के लिए झाड़ियों में फेंका शव

हत्या के बाद आरोपियों ने इस अपराध को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने दुर्गेश के शव को भवनाथपुर बगीचा के पास स्थित झाड़ियों में फेंक दिया ताकि किसी को पता न चले। दुर्गेश की गुमशुदगी के बाद जब उसका शव मिला, तब परिजनों ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी की और नामजद अभियुक्तों में से अभिषेक और दिलखुश को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जबकि इस मामले में शामिल तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीसरा आरोपी भी गिरफ्त में होगा।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment