भागलपुर: ड्यूटी से गायब रहने वाले 4 सरकारी डॉक्टर सेवा से बर्खास्त

भागलपुर जिले में लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहने वाले चार सरकारी डॉक्टरों को कैबिनेट ने सेवा से बर्खास्त किया है।

Talat Praveen26 November 20262 min read0 viewsCity Local
भागलपुर: ड्यूटी से गायब रहने वाले 4 सरकारी डॉक्टर सेवा से बर्खास्त

भागलपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी करने वाले चार सरकारी डॉक्टरों पर प्रशासन ने अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय तक अपनी ड्यूटी से गायब रहने और विभाग के नोटिसों को नजरअंदाज करने के बाद, इन चारों डॉक्टरों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह बड़ा फैसला 25 नवंबर 2026 को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

इन बर्खास्त डॉक्टरों में दो सदर अस्पताल में तैनात थे, जबकि दो अन्य ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विभाग ने इन डॉक्टरों को अपनी अनुपस्थिति का कारण बताने के लिए कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए, लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया। यहां तक कि दिसंबर 2025 में समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, फिर भी उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इन डॉक्टरों पर गिरी गाज

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बर्खास्त किए गए डॉक्टरों की सूची और उनकी लापरवाही का विवरण इस प्रकार है:

  • डॉ. राकेश कुमार निराला: सदर अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के तौर पर तैनात डॉ. निराला 12 नवंबर 2020 से बिना अनुमति के गायब थे। उनके खिलाफ नवंबर 2023 में अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हुई और अंततः बीपीएससी की सहमति के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।
  • डॉ. गोपीनाथ भगत: सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भगत 20 नवंबर 2021 से ड्यूटी से अनुपस्थित थे। जून 2024 तक उन्हें दोबारा नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
  • डॉ. अमित कुमार: ए.पी.एच.सी. ममलाखा में तैनात जनरल मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित कुमार अक्टूबर 2021 से बिना छुट्टी के गायब थे।
  • डॉ. सुमित कुमार: शाहकुंड ब्लॉक के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सजोर में तैनात डॉ. सुमित कुमार 25 नवंबर 2021 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे थे।

इन सभी डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नवंबर 2023 में शुरू की गई थी, लेकिन लंबे समय तक गायब रहने और अनुशासनहीनता के कारण कैबिनेट ने उन्हें सेवा से हटाने का निर्णय लिया है।

Share:

Comments

Leave a comment