दुर्गा पूजा में अफसरों की कमी, प्रशासन ने टेक्नोलॉजी से संभाला मोर्चा

भागलपुर में दुर्गा पूजा, रावण वध और मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की कमी की बड़ी चुनौती सामने आ रही है। पूजा पंडालों, डांडिया रातों और विसर्जन स्थलों पर भारी भीड़ के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पड़े हैं। डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों और महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है। एसडीओ विकास कुमार ने प्रशासनिक कमियों को स्वीकार किया लेकिन दावा किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के बावजूद शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक अचूक योजना तैयार की गई है। मैनपावर की कमी को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन रणनीतियों के जरिए पूरा किया जा रहा है।