भागलपुर के दुर्गा मंदिर से चोरी गए गहने बरामद, पुलिस ने हवाई अड्डा इलाके से 4 चोरों को दबोचा

Hariom Mishra4 February 20261 min read22 viewsSad/Bad
भागलपुर के दुर्गा मंदिर से चोरी गए गहने बरामद, पुलिस ने हवाई अड्डा इलाके से 4 चोरों को दबोचा

भागलपुर पुलिस ने जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चोरी गए देवी माँ के आभूषण और दान पेटी को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने की है, जिसने महज कुछ ही घंटों में अपराधियों को ढूंढ निकाला।

ℹ️: भागलपुर और मुंगेर से जल्द उड़ेंगे 19 सीटर विमान, बिहार सरकार ने बजट में दिए करोड़ों रुपये

CCTV फुटेज से कैसे खुली पोल

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मंदिर के पुजारी सुभाष झा ने 3 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दी थी कि चोरों ने माँ दुर्गा का चांदी का मुकुट, सोने जैसा नेकलेस, नथिया और दान पेटी चुरा ली है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की गई और लगातार छापेमारी शुरू हुई। आखिर में पुलिस ने सबौर और हवाई अड्डा इलाके से आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान

पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपी सच्चिदानंद नगर, हवाई अड्डा इलाके के रहने वाले हैं। इनमें छोटु कुमार और सन्नी कुमार पर पहले से भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह का सदस्य बुधन कुमार ज्वेलरी गलाने और उसका डिजाइन बदलने का काम करता था, ताकि चोरी का माल आसानी से बेचा जा सके। पुलिस ने इनके पास से चोरी का 100% सामान वापस पा लिया है।

बरामद सामान की सूची:

  • चांदी का मुकुट – 1
  • सोने जैसा नेकलेस – 1
  • सोने जैसी नथिया – 1
  • दान पेटी – 1
Share:

Comments

Leave a comment