शॉकिंग लापरवाही! भागलपुर में दो मृत शिक्षकों को भेजा गया शो-कॉज नोटिस

भागलपुर शिक्षा विभाग ने एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही दिखाते हुए दो मृत शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण से गायब रहने पर शो-कॉज नोटिस भेजा है। यह प्रशिक्षण 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक भागलपुर के टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हुआ था। हैरानी की बात यह है कि इन शिक्षकों की मौत इस कार्यक्रम से लगभग एक साल पहले हो चुकी थी, फिर भी विभाग ने 14 अक्टूबर 2026 को इन्हें नोटिस जारी कर गैर-हाजिरी का कारण पूछा।
- भागलपुर शिक्षा विभाग ने दो मृत शिक्षकों को भेजा शो-कॉज नोटिस
- ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जानकारी अपडेट न होने से हुई यह बड़ी गलती
- प्रशिक्षण 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया था