भागलपुर में बिजली चोरी पर बड़ी छापेमारी: 4 लोगों पर FIR, लाखों का जुर्माना लगा

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read1170 viewsCity Local
भागलपुर में बिजली चोरी पर बड़ी छापेमारी: 4 लोगों पर FIR, लाखों का जुर्माना लगा

भागलपुर जिले के एकचारी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार के नेतृत्व में रसलपुर और अमडंडा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें बिजली चोरी के चार मामले सामने आए हैं।

जांच के दौरान रसलपुर इलाके के राजेश कुमार यादव और गौरव कुमार यादव को मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। वहीं, अमडंडा थाना क्षेत्र के मदारगंज में दीपक कुमार सिंह मीटर बाइपास कर रहे थे, जबकि उत्तम कुमार सिंह बिना किसी वैध कनेक्शन के मुख्य एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली चोरी कर रहे थे।

बिजली विभाग ने इस चोरी से हुए राजस्व नुकसान का आकलन किया है। राजेश कुमार यादव पर 24,683 रुपये, गौरव कुमार यादव पर 31,009 रुपये, दीपक कुमार सिंह पर 12,845 रुपये और उत्तम कुमार सिंह पर 64,524 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। छापेमारी के समय मौके से बिजली चोरी में इस्तेमाल होने वाले पीवीसी तार भी जब्त किए गए हैं।

कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा-135 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा की गई है। विभाग अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रहा है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment