भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद, 800 से अधिक परिवारों को मिला सूखा राशन

MyBhagalpur Team14 September 20262 min read16 viewsCity Local
भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद, 800 से अधिक परिवारों को मिला सूखा राशन

भागलपुर के रंगरा प्रखंड के कौशकीपुर सहौरा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। समाजसेवी हियालाल यादव ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन बांटा है।

  • कौशकीपुर सहौरा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों को राहत
  • 800 से अधिक परिवारों को मिला सूखा राशन
  • समाजसेवी हियालाल यादव ने की सराहनीय पहल

राशन वितरण और राहत

भागलपुर, 14 सितंबर (हि.स.)। रंगरा प्रखंड के कौशकीपुर सहौरा पंचायत में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी हियालाल यादव ने राहत का हाथ बढ़ाया है। सोमवार को सहौरा गांव में उन्होंने एक सराहनीय पहल करते हुए करीब 800 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। राशन पैकेट में दैनिक उपयोग की जरूरी खाद्य सामग्रियां शामिल थीं, जिसे पाकर बेघर और संकट झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

समाजसेवी की मांग और अपील

इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समाजसेवी हियालाल यादव ने कहा कि बाढ़ के कारण क्षेत्र की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। हर वर्ष यहां की एक बड़ी आबादी को बाढ़ और भीषण कटाव की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर जाता है। उन्होंने राज्य सरकार से इस गंभीर संकट पर ध्यान देने और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस और दूरगामी कदम उठाने की मांग की। समाजसेवी हियालाल यादव ने जिले की जिलाधिकारी से विशेष आग्रह किया है कि वे स्वयं कौशकीपुर सहौरा पंचायत का दौरा करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जमीनी हकीकत को देखने के लिए अधिकारियों का आना जरूरी है ताकि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं से सीधे अवगत हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से इन पीड़ित परिवारों की समस्याओं के त्वरित और आवश्यक समाधान के लिए ठोस पहल करने की अपील भी की है। राहत वितरण के दौरान कई स्थानीय ग्रामीण और प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment