भागलपुर के अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में मिरचाइचौकी-मुंगेर फोर-लेन निर्माण स्थल पर रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की देर रात गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में 24 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विमल कुमार के रूप में हुई है, जो सुनील मांझी का बेटा है। वह बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का रहने वाला है। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में घटना के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
इसके बाद उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्यादा खून बहने और हालत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अजगैविनाथ धाम थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और हमलावरों के भागने की दिशा का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। हमले के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के तहत विमल कुमार के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी खंगाल रही है।
इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और चिंता जताई है।