भागलपुर में गणेश चतुर्थी की भव्य तैयारी पूरी, जानें कहां सजे पंडाल

MyBhagalpur Team13 September 20261 min read15 viewsCity Local
भागलपुर में गणेश चतुर्थी की भव्य तैयारी पूरी, जानें कहां सजे पंडाल

भागलपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देर रात शहर के विभिन्न पूजा स्थलों और मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की गईं। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

  • शहर के कई इलाकों में गजानन उत्सव की तैयारी
  • तीन से 15 फीट ऊंची स्थापित की गईं मूर्तियां
  • सिंकदरपुर में 14 सितंबर से महा आरती

इन इलाकों में हो रही है पूजा

शहर के परबत्ती, सोनापट्टी, नया बाजार, खंजरपुर, जरलाही, सिकंदरपुर, मिरजानहाट और तिलकामांझी में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। स्थापित मूर्तियों की ऊंचाई तीन से 15 फीट तक है। कई जगहों पर रिद्धि-सिद्धि की मूर्तियां भी लगाई गई हैं। पंडालों में भगवान गणेश बाल रूप में और भगवान शिव की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनापट्टी और वसलीगंज में खास आयोजन

सोनापट्टी में पारंपरिक विधि-विधान के साथ सोमवार को 14 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, मां शेरावाली क्लब वसलिंगगंज के संकट मोचन दरबार परिसर में गणेश पूजा करेगा, जहां भगवान को 241 किलो का लड्डू चढ़ाया जाएगा।

परबत्ती और सिकंदरपुर में कार्यक्रम

परबत्ती में सोमवार को सुबह 11:00 बजे पूजा होगी। वहीं, सिकंदरपुर में गजानन क्लब अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा की देखरेख में उत्सव मना रहा है। यहां 14 सितंबर से 17 सितंबर तक विशेष पूजा, महा आरती और महा प्रसाद का वितरण होगा।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment