दुर्गा पूजा छुट्टी के बाद भागलपुर गंगा घाटों पर भारी भीड़, गर्मी से बेहोश हुई महिला

दुर्गा पूजा की छुट्टियां खत्म होने के बाद गुरुवार को भागलपुर के गंगा घाटों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर से शाम के समय नौगढ़िया की तरफ से आने वाली नावें भागलपुर जाने वाली नावों के मुकाबले काफी भरी हुई थीं। इसी दौरान जान्हवी चौक घाट पर एक घटना घटी। परिवार के साथ बियाडा घाट की ओर नदी पार करने आई एक महिला तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला के बेहोश होने से घाट पर मौजूद भीड़ में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।