भागलपुर में गंगा का पानी लाल निशान से नीचे उतरी, जानिए राहत और नई मुसीबत

MyBhagalpur Team20 September 20261 min read6 viewsCity Local
भागलपुर में गंगा का पानी लाल निशान से नीचे उतरी, जानिए राहत और नई मुसीबत

भागलपुर जिले में पिछले दो हफ्तों से मचे बाढ़ के हाहाकार के बीच रविवार को एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गंगा नदी के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। नदी औसतन 1 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से नीचे आ रही है।

  • गंगा का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 23 सेंटीमीटर नीचे आया
  • निचले इलाकों और डूबे गांवों में पानी घटने से आवागमन बहाल होने लगा
  • तटीय गांवों में पानी कम होने के साथ ही भीषण कटाव शुरू हो गया

गंगा का जलस्तर हुआ कम

शहर में गंगा का जलस्तर अब खतरे के लाल निशान से 23 सेंटीमीटर नीचे खिसककर 33.45 मीटर पर स्थिर हो गया है। चार सितंबर से लगातार 16 दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद गंगा के शांत होने से सुल्तानगंज, नाथनगर, सबौर और कहलगांव के निचले इलाकों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस ली है। कई डूबे हुए गांवों में आवागमन का रास्ता धीरे-धीरे बहाल होने लगा है।

कटाव से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता

हालांकि, इस राहत के साथ एक नई आफत ने दस्तक दे दी है। राघोपुर और बिंद टोली जैसे तटीय इलाकों में पानी कम होते ही भीषण नदी कटाव शुरू हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे मिट्टी और जियो बैग तेज धार के दबाव में बहकर सीधे नदी में समा रहे हैं, जिससे ग्रामीण दोबारा विस्थापित होने के डर से रातभर जागने को मजबूर हैं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment