भागलपुर में बड़ा एक्शन: स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार

MyBhagalpur Team11 September 20261 min read14 viewsCity Local
भागलपुर में बड़ा एक्शन: स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहकुण्ड थाना क्षेत्र के बनामा मोड़ के पास छापेमारी कर 849 ग्राम गांजा के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मृत्युंजय कुमार उर्फ सागर सिंह (निवासी- बनामा, थाना- शाहकुण्ड, जिला- भागलपुर) है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को विधी व्यवस्था डीएसपी ने दी।

अभियान की मुख्य बातें

  • भागलपुर पुलिस ने शाहकुण्ड थाना क्षेत्र के बनामा मोड़ के पास की छापेमारी।
  • 849 ग्राम गांजा के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार।
  • गिरफ्तार आरोपित का नाम मृत्युंजय कुमार उर्फ सागर सिंह है।
  • विधी व्यवस्था डीएसपी ने शुक्रवार को दी मामले की जानकारी।

कैसे हुई कार्रवाई

डीएसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर महाअभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में शाहकुण्ड पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मृत्युंजय कुमार अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और शाहकुण्ड थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

बरामदगी और आगे की जांच

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनामा मोड़ स्थित आरोपी के घर पर विधिवत छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 849 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही दबोच लिया। शाहकुण्ड पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment