भागलपुर: किराना दुकान की आड़ में गांजे का धंधा, पुलिस ने 1.430 किलो गांजे के साथ एक को दबोचा

MyBhagalpur Team10 August 20261 min read50 viewsCity Local
भागलपुर: किराना दुकान की आड़ में गांजे का धंधा, पुलिस ने 1.430 किलो गांजे के साथ एक को दबोचा

भागलपुर की गोराडीह थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है।

सिटी एसपी अतुलेश झा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में एक किराना दुकान से गांजे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और दुकान पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आनंद कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले के हॉट-स्पॉट इलाकों को चिन्हित किया गया है, जहां समय-समय पर छापेमारी की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment