भागलपुर में सजे भव्य पंडाल, देखिए अद्भुत और खूबसूरत नजारा

भागलपुर शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरा शहर उत्सव के माहौल में डूब गया है। शहर भर में एक दर्जन से अधिक भव्य और थीम आधारित पंडाल बनाए गए हैं। युवक संघ, सत्कार क्लब और हिंदू युवा संघ जैसी प्रसिद्ध पूजा समितियां देश-विदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की तर्ज पर अपनी संरचनाएं तैयार कर रही हैं। - मारवाड़ी पाठशाला मैदान में युवक संघ ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर 110 फीट ऊंचा पंडाल बनाया है। - कचेहरी चौक पर सत्कार क्लब ने पटना जंक्शन के महावीर मंदिर की प्रतिकृति बनाई है। - बड़ी खंजरपुर में हिंदू युवा संघ ने कोलकाता के मयूरभंज इस्कॉन मंदिर से प्रेरित 70 फीट ऊंचा पंडाल बनाया है।