जलकी पंचायत में जलभराव से हाहाकार, नाला निर्माण की मांग

भागलपुर के अदमगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली जलकी पंचायत के लोगों ने पोर्ला स्कूल के सामने बनी सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव की समस्या की जानकारी दी है। बारिश के दौरान पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर जल निकासी के लिए नाले न होने के कारण बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे कीचड़ और गंदा पानी जमा रहता है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए अक्सर इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके कारण कई बार बच्चे फिसल कर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।