भागलपुर जंक्शन का होगा कायाकल्प, 75 करोड़ की लागत से अब 100 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

भागलपुर जंक्शन पर 75 करोड़ रुपये से आधुनिकिकरण कार्य शुरू हुआ है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार 30 से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

Talat Praveen28 November 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर जंक्शन का होगा कायाकल्प, 75 करोड़ की लागत से अब 100 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों के सफर को आसान और तेज बनाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है। करीब 75 करोड़ रुपये के बजट से इस स्टेशन का आधुनिकिकरण किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य मार्च 2028 तक पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि स्टेशन परिसर में ट्रेनों की रफ्तार, जो फिलहाल महज 30 किलोमीटर प्रति घंटा है, उसे बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया जाएगा।

यार्ड रिमॉडलिंग और प्लेटफॉर्म विस्तार से बदलेगी तस्वीर

इस पूरी प्रक्रिया में रेलवे एक सेंट्रलाइज्ड पैनल लगाने और यार्ड का आधुनिकिकरण करने जा रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 का विस्तार किया जाएगा ताकि LHB कोच वाली लंबी ट्रेनें वहां आसानी से रुक सकें। सबसे खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 की रेल लाइन को मेन ट्रैक के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे ट्रेनें बिना किसी 'कॉशन ऑर्डर' के 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर सकेंगी।

योजना के अनुसार, यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान सिग्नल और पॉइंट्स को शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही, प्लेटफॉर्म नंबर 1 को लोहिया पुल के पास पीछे की ओर खिसकाया जाएगा और उसे सीधा किया जाएगा, ताकि अन्य प्लेटफॉर्म्स को चौड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि इन विकास कार्यों के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लेने की जरूरत होगी, जिससे ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से कुछ असर पड़ सकता है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment