भागलपुर: कुमारसार में कांवरियों की सेवा में जुटे जदयू नेता सूडू साई, 22 वर्षों से निभा रहे जिम्मेदारी

भागलपुर के कुमारसार में श्री सत्य साई सेवा संगठन की ओर से कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में जदयू के वरिष्ठ नेता सूडू साई अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 22 सालों से लगातार कांवरियों की सेवा कर रहे हैं।
संगठन के संयोजक प्रीतम वर्मा भी कांवरियों की मदद के लिए जुटे हुए हैं। यह सेवा शिविर पूरे श्रावण मास यानी एक महीने तक चलेगा। संगठन की धर्मशाला में दिनभर कांवरियों के लिए तेल मालिश और अन्य जरूरी सेवा कार्य किए जाते हैं।
बता दें कि भागलपुर में यह संगठन साल 1986 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है। शिविर में कांवरियों के बीच सेव, केला, नींबू, मोरखा और रबरल का वितरण किया जा रहा है ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके।