भागलपुर: नवविवाहिताओं ने शुरू किया मधुश्रावणी व्रत, 15 अगस्त तक चलेगा अनुष्ठान

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read197 viewsCity Local
भागलपुर: नवविवाहिताओं ने शुरू किया मधुश्रावणी व्रत, 15 अगस्त तक चलेगा अनुष्ठान

भागलपुर जिले में सोमवार से मैथिल समुदाय की नवविवाहिताओं ने मधुश्रावणी व्रत की शुरुआत की है। यह विशेष अनुष्ठान 15 अगस्त तक चलेगा। परंपरा का पालन करते हुए सभी नवविवाहिताओं ने हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहनीं और पहले दिन का पूजन संपन्न किया।

अमर सुरांग के सुनील मिश्रा की पुत्री साक्षी कुमारी, जिनकी शादी इसी साल जमशेदपुर में हुई है, उन्होंने सावन माह की पंचमी पर पूजन सामग्री सजाकर विधि-विधान से पूजा की। पंडितों ने सभी विवाहिताओं को पूजा की सही विधि बताई, जिसके बाद विभिन्न प्रकार के नैवेद्य चढ़ाकर पूजन किया गया।

पूजा के दौरान गीतों का विशेष महत्व है। सुबह की पूजा में गोसाईं और पावनी गीत गाए गए, वहीं शाम की पूजा में कोहबर और संझौती गीत गाए जाएंगे। इस दौरान भाई के लिए भी एक नैवेद्य लगाया गया।

पंडित शंकर मिश्र ने बताया कि यह पूजन नवविवाहिताएं अमर सुरांग के लिए करती हैं। इस व्रत के दौरान हर दिन अलग-अलग कथाएं सुनाई जाएंगी, जिनमें मैना पंचमी, विषहरी, बिहुला, मनसा, गौरी, पृथ्वी जन्म और समुद्र मंथन की कथाएं शामिल हैं। 15 अगस्त को तृतीया के दिन इस व्रत का समापन होगा।

Share:

Comments

Leave a comment